Wednesday , December 10 2025

गणेश चतुर्थी पर बुधवार से दस दिनों तक शहर में डायवर्जन रहेगा लागू

पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :

गणेश चतुर्थी पर बुधवार से दस दिन तक कार्यक्रम होंगे। इसलिए गणेश चतुर्थी पर बुधवार से अगले 10 दिनों तक शहर में डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने लोगों से सावधानीपूर्वक यात्रा करने और ट्रैफिक अपडेट फॉलो करने की अपील की है। यह व्यवस्था सुबह दस बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी। जानें, किन रास्तों से जाएं और किन रूट्स को भूलकर भी न जाएं।

सीतापुर रोड से आने वाली बसें मड़ियांव, पक्का पुल चौराहा, डालीगंज पुल चौराहा, सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग को जा सकेगी। वापसी में बलरामपुर ढाल, शहीद स्मारक होकर जाएंगी।

1. चौक/डालीगंज पुल की ओर से आने वाला यातायात क्लार्क अवध तिराहा से सीधे सुभाष चौराहा होकर नहीं जा सकेगा। यह चिरैया झील तिराहे होकर जाएगा।
2. निरालानगर की ओर से आने वाला यातायात आईटी चौराहे से लविवि मार्ग होकर सुभाष चौराहे की ओर नहीं जाएगा। यह आईटी चौराहे से समथर पेट्रोल पंप होते हुए निशातगंज/डालीगंज पुल से जाएगा।
3. डालीगंज पुल इक्का तांगा स्टैंड चौराहे से आने वाला यातायात गोमती नदी बंधा होकर नदवा कॉलेज की ओर नहीं जा सकेगा। यह गोमती पुल पारकर या उमराव सिंह धर्मशाला होकर जा सकेगा।
4. गंज चौराहा की ओर से आने वाला यातायात सुभाष चौराहा से आईटी चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह चिरैया झील तिराहा होकर जाएगा।
5. टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे से मकबरा रोड की ओर से यातायात परिवर्तन चौक की ओर नहीं जा सकेगा। यह क्लार्क अवध तिराहा होकर जाएगा।
6. कैसरबाग/सीडीआरआई, क्लार्क अवध तिराहे की ओर से सुभाष चौराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे। क्लार्क अवध तिराहे से सीधे कृष्णा मेडिकल सेंटर होते हुए चिरैया झील तिराहे की ओर से जाएगा।
7. हनुमान सेतु नदवा बंधा तिराहा से नदवा बंधा रोड झूलेलाल पार्क की ओर वाहन नहीं जाएंगे। आईटी चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine