एक से आठ तक सभी स्कूल रहेंगे बंद
यूपी के रायबरेली में भारी बारिश को देखते हुए (25 August )सोमवार को कक्षा एक से आठ तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बाद बीते तीन दिनों में प्रदेश के दक्षिणी और तराई इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश देखने को मिली है।
जानकारी के अनुसार जिला अधिकारी (डीएम) ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया है। डीएम हर्षिता माथुर ने बीएसए को निर्देश दिए हैं। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को इस पर अमल करने के निर्देश जारी किए हैं। रायबरेली में भारी बारिश और जलभराव के कारण डीएम ने ऐसा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। जिसमें छात्रों की सुरक्षा की प्राथमिकता दी गई है। इस फैसले का पालन करने के निर्देश सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं।
माैसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के पूर्वी और तराई के 30 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को यूपी के पूर्वी और तराई इलाके के 30 जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश के संकेत हैं। 26 अगस्त से अगले चार-पांच दिनों के लिए मानसूनी बारिश धीमी पड़ेगी।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine