पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
यूपी के आजमगढ़ में एसटीएफ और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस का “ऑपरेशन लंगड़ा”अभियान जारी है जिसके तहत बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक लाख का इनामी बदमाश की यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में शंकर कनौजिया मारा गया है। शंकर कनौजिया के साथ हथियार भी बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार शंकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। इनामी शंकर कन्नौजिया को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। आजमगढ़ में एसटीएफ के साथ हुई इस मुठभेड़ में अपराधी के पास से एक कार्बाइन, एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। दरअसल, वाराणसी एसटीएफ को सूचना मिली थी कि शंकर कनौजिया अपने गैंग के साथ आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहा है।इस आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की।गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान शंकर कनौजिया ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी,जिसकी जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया,उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस पर फायर कर भाग रहा एक लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया गोली से ढेर हो गया । जब शनिवार को आजमगढ़ के जहानागंज थाना इलाके में यूपीएसटीएफ के साथ मुठभेड़ हो गई। बदमाश शंकर कनौजिया रौनापार थाना इलाके के हाजीपुर गांव का निवासी था। एसटीएफ ने बताया कि यह अपराधी 2011 से फरार था। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, हत्या के प्रयास जैसे कुल नौ गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज थे।
जानकारी मुताबिक, आजमगढ़ के रौनापार थाना इलाके में 11 जुलाई 2024 को सिर कटी लाश बरामद हुई थी। जिसकी पहचान शैलेंद्र के रूप में हुई थी। जिसमें तीन शामिल थे ,तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को 15 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी शंकर कनौजिया लगातार फरार चल रहा था।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine