पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :
एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष यात्रा से लौटने के बाद 41 दिन बाद लखनऊ पहुंचे हैं। उनकी पत्नी कामना और 6 साल का बेटा किआश भी साथ है। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया साथ ही नगर आगमन पर उनका स्वागत करने के लिए सड़कों पर बच्चों से बड़े तक काफी उत्साह और जोश देखने को मिला। लखनऊ शहर में आगमन के लिए चारों ओर ‘शुभांशु- नेशनल हीरो’ के पोस्टर्स लगे हैं।
अंतरिक्ष यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज अपने गृहजनपद लखनऊ पहुंचे हैं। उनके माता-पिता व परिजनों के साथ लखनऊ वासी भी उनके स्वागत को आतुर दिखे। अंतरिक्ष से लौटने के बाद प्रथम लखनऊ आगमन पर जहां एक तरफ शुभांशु को देख करीब डेढ़ वर्ष से बेटे का इंतजार कर रही मां से जब बेटा मिला तो उनकी आंखें नम हो गईं। वही त्रिवेणी नगर मोहल्ले में जश्न का माहौल है।
लखनऊ के लाल के नगर आगमन पर उनका स्वागत करने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा वही बच्चों ने बढ़चढ़ कर नए नए अंदाज में शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया कुछ बच्चों ने जल, थल और वायु, तीनों सेनाओं की ड्रेस में ग्रुप कैप्टन को सलामी दी। वही कुछ बच्चे एयरपोर्ट पर एस्ट्रोनॉट बनकर पहुंचे । एक तरफ एक छात्र ने खुशी जाहिर कर शुभांशु शुक्ला को स्केच देकर उनका स्वागत किया तो दूसरी और अमौसी एयरपोर्ट पर सीएमएस स्कूल के तीन हजार बच्चों ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर हजारों लोग तिरंगा लेकर पहुंचे थे। पूरा एयरपोर्ट ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारों से गूंजता रहा। इस दौरान उनके साथ गाड़ी पर सुषमा खर्कवाल, उनके माता-पिता, पत्नी और बेटा मौजूद रहा।
एअरपोर्ट से काफिले के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला गोमती नगर स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल पहुंचे हैं। वहां उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें स्कूल में बच्चों ने अलग-अलग प्रस्तुति देकर ग्रुप कैप्टन का शानदार स्वागत किया।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine