पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। इस फिल्म में इस बार बड़े पर्दे पर नुसरत कॉमेडी के अंदाज में नजर आयेगी।
माना जा रहा है कि यह कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर फिल्म है। लव रंजन और नुसरत भरुचा की जोड़ी पहले भी कई हिट फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है, इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। ऐसे में इस बार भी दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। इस फिल्म में लंबे समय बाद नुसरत कॉमेडी अंदाज में बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं।इस फिल्म में नुसरत भरुचा के अलावा नोरा फतेही, सोहम शाह, ओंकार कपूर और शारीब हाशमी भी नज़र आएंगे।
आपको बता दें कि निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन जी अशोक ने किया है, जो ‘पिल्ला जमींदार’, ‘भागमती’ और ‘सुकुमारुडु’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं।
अभी तक फिल्म की कहानी का क्या है इसकी कोई खबर नहीं है लेकिन ये माना जा रहा है कि सभी कलाकार अपने-अपने किरदारों में दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। मेकर्स का भी दावा है कि इसमें हंसी और ड्रामा का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। नुसरत भरूचा एक भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में मुख्य रूप से काम किया है। नुसरत भरूचा ने 2006 में ‘जय संतोषी माँ’ से डेब्यू किया और ‘लव सेक्स और धोखा’ व ‘प्यार का पंचनामा’ से पहचान हासिल की। ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘छोरी’ उनकी कुछ अन्य सफल फिल्में हैं। इस फिल्मों ने नुसरत भरूचा को कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ाने में मुख्य योगदान रहा।
नोरा फतेही ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कहा – ‘यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि इसमें कोई डायलॉग शूट नहीं किए गए थे। अब मैं खुद भी उत्साहित हूं यह देखने के लिए कि पर्दे पर इसका नतीजा कैसा रहा।’
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine