Friday , April 17 2026

दो भाजपा नेताओं की बीच विवाद बढ़कर बना हिंसक

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र की बभनान नगर पंचायत में भाजपा नेताओं के बीच विवाद हुआ है। दोनों नेताओं की बीच विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। एक तरफ नगर पंचायत अध्यक्ष और दूसरी तरफ भाजपा क्षेत्रीय महिला मोर्चा की नेता शैल जयसवाल है । शैल जयसवाल ने इस मामले की शिकायत पैकोलिया थाने में दर्ज कराई है। शैल जायसवाल ने भूमि का सीमांकन कराकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने, झूठी शिकायत करने और अतिक्रमण करने वालों पर विधिक कार्यवाही करने, साथ ही मानसिक उत्पीड़न रोकने और संरक्षण दिए जाने की मांग की है।

शैल जयसवाल ने अपनी जमीन पर नींव का निर्माण करवा रही थीं। इसी दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे फिर जमकर बवाल है। नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने नींव को गिराना शुरू कर दिया। इस पर शैल जयसवाल और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया, तब उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। और दो भाजपा नेताओं के बीच जमकर ठन गई।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री शैल जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपने पुश्तैनी आबादी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध रूप से रास्ता निकालने, अतिक्रमण करने और मानसिक उत्पीड़न किए जाने के मामले में जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।यह मामला किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को लेकर नहीं है, बल्कि घरेलू है।

एसपी को दिए गए पत्र में शैल जायसवाल ने कहा है कि वह वार्ड नम्बर 12, दीनदयाल नगर बभनान की निवासिनी हैं। वार्ड नम्बर 9, लक्ष्मी नगर में उनकी पुश्तैनी भूमि है, जिस पर पिछले 80 वर्षों से उनके परिवार का स्वामित्व है।

यह भूमि नगर पंचायत बभनान में आबादी भूमि के रूप में दर्ज है। वह अपनी भूमि पर पुरानी नींव के आधार पर दीवार बनवा रही थीं। शैल के अनुसार, 8 अगस्त की दोपहर लगभग 1 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष बभनान प्रबल मलानी कुछ अज्ञात 50 गुंडों के साथ आए और दीवार तुड़वाकर हाथापाई, मारपीट की तथा जान-माल की धमकी दी।

थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य ने बताया कि वे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine