Wednesday , December 10 2025

बरेली में आला हजरत के उर्स के दौरान हुआ जमकर बवाल

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

उत्तर प्रदेश के आला हजरत के उर्स में हंगामा और बवाल की खबर सामने आ रही है। बरेली में आला हजरत के उर्स के दौरान जमकर बवाल। हिंदुओं की ओर से उर्स के दौरान चादर जुलूस निकालने पर विरोध के बवाल की बात सामने आ रही है। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग का स्थिति को संभाला।

विवाद के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं। मामला बरेली आला हजरत के उर्स में चादर का जुलूस निकालने को लेकर इज्जतनगर के खुजरिया जुल्फिकार का है । दरअसल ,हिंदू संगठनों ने विरोध किया कि जुलूस को परंपरागत तरीके से नहीं निकाला गया,जबकि पुलिस का कहना था कि जुलूस समझौते के अनुसार ही निकला है। हिंदुओं के विरोध पर मुस्लिम भी भड़क गए। इसके बाद हंगामा बढ़ने लगा।

हिंदू संगठनों के अनुसार, वर्ष 2023 से पहले खुजरिया जुल्फिकार गांव से कोई जुलूस नहीं निकलता था, केवल रजपुरा माफी से ही पारंपरिक चादर का जुलूस आता था। वर्ष 2023 में कुछ लोगों ने चादर का जुलूस दौड़कर निकाला। जब गांव वालों को पता चला तो उन्होंने विरोध किया और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया तो पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया जबकि हिंदू संगठन ने लाठीचार्ज किए जाने का आरोप लगाया।

आरोप है कि 2024 में फिर से मुस्लिम पक्ष के लोगों ने चादर का जुलूस निकालने का प्रयास किया तो गांव के हिंदू पक्ष व संगठनों के लोगों ने विरोध किया। एसपी सिटी ने कहा कि बरेली जिले के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया से आला हजरत उर्स के दूसरे दिन चादर का जुलूस गांव से शुरू होकर आला हजरत दरगाह पर जाता है। इस जुलूस के कार्यक्रम को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से सहमति थी। अब इसका विरोध किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine