पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र सरकार ने Z कैटेगरी की VIP सुरक्षा प्रदान की है। CM सिक्योरिटी में 22 से 25 हथियारबंद जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे।
फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में कई जानकारी सामने आ रही है । इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है।
मुख्यमंत्री आवास के अधिकारियों के मुताबिक, जिस समय सीएम जन सुनवाई कर रही थी। उसी समय एक शख्स अपनी शिकायत लेकर वहां पहुंचा। इस दौरान उसने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार दिया।चोटिल सीएम रेखा के हाथ, कंधे और सिर पर चोटें आईं हैं। आरोपी को बुधवार रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक मजिस्ट्रेट के घर पर पेश किया गया। इसके बाद उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। राजेश पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
शुरुआती जानकारी में आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी सकरिया बताया है।इस मामले में एक 41 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है।
गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हुए हमले की जानकारी दी।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine