Saturday , January 17 2026

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रही जोरों-शोरों से तैयारियां

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों जोरों-शोरों से चल रही हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर तहसील में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

19 अगस्त से मंगलवार से मतदाता पुनरीक्षण कार्य भी शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। प्रशिक्षण में एसडीएम ने बीएलओ को अपने आवंटित बूथों के क्षेत्र में 19 से 29 सितंबर तक घर-घर जा कर मतदाता गणना रजिस्टर भरते हुए ईमानदारी व निष्पक्षता से पांडुलिपि तैयार करने का काम करने को निर्देशित किया।

बीएलओ मतदाताओं से संपर्क करके उनके नाम, पते, उम्र लिंग की जानकारी एकत्र करेंगे। साथ ही ही 18 साल की उम्र पूरी कर चुके नए वोटों का नाम भी सूची में शामिल करेंगे। एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों का नाम सम्मिलित किए जाएंगे। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। सभी जिलों के डीएम, जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचक निबंधन अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी की तैनाती कर दी है।

19 अगस्त से 29 सितंबर तक मतदाता पुनरीक्षण कार्य होगा। इसके लिए प्रशासन के स्तर से 917 बीएलओ, 92 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। सभी बीडीओ, तहसीलदार, एसडीएम और एडीएम प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी है। एसडीएम, तहसीलदार अपने-अपने स्तर से निगरानी करेंगे। अफसरों के मुताबिक यह मतदाता पुनरीक्षण अभियान 29 सितंबर तक चलेगा। अगले साल 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा, जिसके आधार पर 2026 में पंचायत चुनाव होगा।

डीएम की ओर से जारी सूचना के अनुसार मेरठ जिले की तीनों तहसील, 12 ब्लॉक और 479 ग्राम पंचायतों में
2021 पंचायत चुनाव के समय मेरठ जिले के 479 ग्राम पंचायतों में 13,38181 मतदाता थे, 866 मतदान केन्द्रों के 2346 बूथों पर मतदान किया था। इसी मतदाता सूची के आधार पर पुनरीक्षण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine