पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा रविवार को अचानक लखनऊ पहुंचे। राजधानी लखनऊ मे जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ की प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।
बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे दोनों एक्टर्स को देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठी हो गई । भीड़ के बीच एक छोटी बच्ची गिर गई, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उसे उठाया। सिद्धार्थ और जाह्नवी ने उसे प्यार-दुलार किया। इस पर भावुक होकर बच्ची रोने लगी। फिर दोनों एक्टर ने उसके साथ फोटो खिंचवाई।
इसके बाद वह हजरतगंज में एक दुकान पर गए जहां पर उन्होंने पर चाट खाई। इस दौरान जाह्नवी ने दुकानदार से तीखा कम रखने को कहा । लगभग 10 मिनट तक दोनों एक्टर्स चाट की दुकान पर रुके। दोनों एक्टर्स को देखने के लिए चाट की दुकान पर फैंस की काफी भीड़ लग गई थी। एक्टर और एक्ट्रेस के साथ फोटो खिंचाई। सेल्फी और रील बनाई।
चाट खाने के दौरान जाह्नवी कपूर ने कहा- लखनऊ आना हमेशा मेरे लिए खास रहता है। चाट खाते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि इस शहर में पॉजिटिव वाइब्स आती है, फिल्म ‘मिशन मजनू’ की कुछ शूटिंग शहर में हुई थी। तब शहर के विभिन्न जगहों पर जाने का मौका मिला था।
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कहा, 29 अगस्त को मेरी मूवी आ रही है। आप लोग उसे जरूर देखे। आपको बता दें कि अपनी फिल्म का सफर जाह्नवी ने फिल्म धड़क से ने शुरू किया था
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine