Friday , April 17 2026

लखनऊ के अलीगंज मे हुई लाखों रुपये कि चोरी

चोरों ने दिवाली पर घर गए लोगों के घरों पर हाथ साफ किया है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उनसे पूर्व डीजीपी का घर भी महफूज नहीं है। कर्नाटक के पूर्व डीजीपी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव के लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-जी स्थित मकान से चोर लाखों रुपये के जेवर और तीन लाख नकद बटोर ले गए। एक के बाद एक हो रहीं चोरी की घटनाओं में पुलिस की यही स्थिति दिखती है।

पूर्व डीजीपी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव के अलीगंज स्थित घर में लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दे दिया है। सोने-हीरे के जेवर चोरी हो गए हैं। चोरी हुए जेवरों में सोने और हीरे के बेशकीमती हार, चैन, झुमके, टॉप्स और बाजूबंद समेत अन्य आभूषण शामिल है। चोरों ने न सिर्फ ताले तोड़े बल्कि सीसीटीवी कैमरे और पूरा रिकॉर्डिंग सिस्टम तक उठा ले गए। चोर डीवीआर भी उठा ले गए। पूर्व डीजीपी की बहू डॉ. ऋषिका राज ने अलीगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

ऋषिका के मुताबिक वह परिवार के साथ सेक्टर-जी स्थित मामा ससुर महेंद्र कुमार के मकान में रहती हैं। दिवाली के पहले वह परिवार के साथ ओमान चली गई थीं। उनके पति डॉ. नितिन श्रीवास्तव ओमान के सालाला में रहते हैं।  ओमन से 26 अक्तूबर को अपने घर से लौटे तब नौकर आकाश रावत ने उन्हें घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।साथ ही  आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine