Wednesday , December 10 2025

अखिलेश यादव को नहीं भाया,पूजा पाल का सीएम योगी तारीफ करना?

पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :

यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र में आयोजित विजन-2047 पर लगातार 24 घंटे की चर्चा में शामिल बागी विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की। जिसके सपा चीफ अखिलेश यादव ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

यूपी विधानसभा में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ को लेकर चर्चा चल रही है। इस दौरान सदन में समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी को धन्यवाद दे दिया। यही नहीं पूजा पाल ने योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें न्याय दिलाया गया। पूजा पाल ने कहा कि मैं कहती हूं कि अतीक अहमद को मिट्टी में मिलाकर करके योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिया। उन्होंने अपनी बात को कहते हुए आगे कहा कि सब जानते हैं कि मेरे पति राजू पाल की हत्या किसने की। मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी ने नहीं सुनी। सीएम योगी ने प्रयागराज में ज़ीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लागू करके मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया।

आपको बता दें कि पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या अतीक के गुर्गों ने की थी। पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या उनकी शादी के कुछ दिन बाद ही कर दी गई थी। दरअसल, इस हत्या के पीछे की वजह चुनावी रंजिश थी। राजू पाल ने अतीक अहमद के भाई अशरफ को चुनाव में हरा दिया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

यूपी विधानसभा में लगातार 24 घंटे की चर्चा में शामिल बागी विधायक पूजा पाल ने सीएम की जमकर तारीफ की। जिसके चलते सपा चीफ ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ की अपने ही विधायक द्वारा की गई तारीफ समाजवादी पार्टी को रास नहीं आई।

सपा से बगावत करने वाली पूजा पाल कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से विधायक हैं. इससे पहले भी वो प्रयागराज के फूलपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में वोट मांग रही थीं ।

बता दें कि बीते दिनों यूपी में हुए राज्यसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के जिन सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी इसमें पूजा पाल भी शामिल थीं। पार्टी से निकले जाने के बाद अब इस पर पूजा पाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव को 30 साल से पीड़ित पीड़ितों के आंसू नहीं दिखे, जब माफिया के बच्चे मर रहे हैं तो दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine