Friday , March 20 2026

30 वर्षीय सिपाही की मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से मौत

पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक:

लखनऊ के माल-रहीमाबाद थाने में डायल-112 पर तैनात
30 वर्षीय सिपाही दीपक कुमार की मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना सुबह 6 से 7 बजे के बीच हुई, जब ड्यूटी के दौरान दीपक को अचानक सीने में तेज दर्द हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

सीएचसी में डॉक्टर चंद्रप्रभा ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन महज 10 मिनट के भीतर ही दीपक की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। उन्हें लगा कि गैस की समस्या है, इसलिए वे खुद बाइक चलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे।
साथी पुलिसकर्मियों के अनुसार, दीपक को पहले कभी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।

दीपक 2019 बैच के सिपाही थे और माल क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। उनका पैतृक घर आगरा जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित पीएनटी कॉलोनी में है। घर में मां सावित्री और छोटा भाई राहुल रहते हैं। पिता चंद्र प्रकाश का पहले ही निधन हो चुका है और बहन की शादी हो चुकी है। परिवार की सारी जिम्मेदारी दीपक के कंधों पर थी।

मौत की खबर मिलते ही एसीपी मलिहाबाद सुजीत कुमार दुबे समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचित किया। फिलहाल प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, जबकि सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। इस घटना से पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine