Friday , April 17 2026

मैं 124 साल की हूँ, तो सरकार मुझे दे वृद्धावस्था पेंशन।

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

बिहार में सिवान की मिंता देवी अचानक चर्चा में आ गई,वह टीका से सुर्खियों में बनी हुई है,क्योंकि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मिंता देवी की तस्वीर लगी टीशर्ट पहनकर दिल्ली में प्रदर्शन करते दिखी। अब जब इस बात की जानकारी मिंता देवी तक पहुंची तो वह भड़क गई।निर्वाचन आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में मिंता देवी की उम्र 124 की है।

Minta Devi का कहना है कि प्रियंका गांधी या राहुल गांधी मेरे कौन हैं उन्हें मेरी तस्वीर वाली टीशर्ट पहनने का अधिकार किसने दिया। मिंता देवी से पूछने पर वह भड़कते हुए बोली कि मुझे इसके बारे में दो चार दिन पहले पता चला। मिंता देवी से यह पूछने पर कि किसी प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से कोई कॉल भी आया या नहीं ,तो मिंता देवी ने कहा कि मुझे किसी का फोन नहीं आया वे मेरी उम्र से अधिक मेरे शुभचिंतक क्यों बन रहे हैं मिंता देवी ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। दअरसल,यह इसलिए हुआ क्यों कि कांग्रेस नेताओं के साथ प्रियंका गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सभी ने मिंता देवी की तस्वीर वाली टीशर्ट पहन रखी है।

मिंता देवी भड़कते हुए बोली कि जिन्होंने भी यह डिटेल्स डाला है, क्या उन्होंने उस समय अपनी आंखें बंद कर ली थी अगर सरकार की नजर में मैं 124 साल की हूँ, तो सरकार मुझे वृद्धावस्था पेंशन क्यों नहीं दे रही है मिंता देवी का कहना है कि 124 वर्ष के उम्र वालों को जो सरकार की योजनायें मिलनी चाहिए वह सरकार मुझे उस योजनाओं का लाभ दे या फिर वोटर आई कार्ड में मेरा डिटेल्स सही किये जाएं।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सुधार की प्रक्रिया के लिए अगस्त का पूरा महीना देते हुए राजनीतिक दलों और आम मतदाताओं से दावा-आपत्ति की मांग की गई है। दरअसल, निर्वाचन आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में सीवान जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र निवासी मिंता देवी की उम्र 124 साल दिखाई गई। अबतक किसी राजनीतिक दल ने कहीं एक भी लिखित आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। मौखिक आपत्तियों का सिलसिला प्रदर्शन के रूप में चल रहा है। इसी सिलसिले में सीवान के सिसवा कला अर्जनिया गांव निवासी मिंता देवी अचानक सुर्खियों में आ गईं। कांग्रेस सांसदों ने मिंता देवी को फर्जी वोटर करार दिया। इसे वोट चोरी और हेरफेरी का मामला बताते हुए चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण को साजिश करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine