Saturday , January 17 2026

भारी बारिश के कारण गंगा ने लिया रौद्र रूप

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

यूपी में बारिश ने कई जिलों में आफत ला दी है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पहाड़ों में भूस्खलन, बादल फटने व यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण गंगा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है।

यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण गंगा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। कई जिलों में नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सैलाब से कोहराम मचा हुआ है। घर, खेत, खलियान और दुकानें पानी में डूब चुके हैं. सड़कें खराब हो गई हैं और आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है।
बाढ़ का सितम जारी है। प्रयागराज और वाराणसी के बाद अब मथुरा, मुरादाबाद, बुलंदशहर और बिजनौर में भी बाढ़ का कहर है।

प्रशासन ने ग्रामीणों को गंगा किनारे जाने से मना किया है। बाढ़ चौकियों पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों की तैनाती कर प्रशासन गंगा के बढ़ते जलस्तर पर नजर रख रहा है। जिन गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है, उन गांवों के लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण लेना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine