Friday , April 17 2026

पैसों का विवाद बना व्यक्ति की मौत का कारण

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के कटकवारा गांव में शनिवार रात दो गुटों के बीच पैसों के विवाद को लेकर हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शनिवार रात दो गुटों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में 45 साल के सतपाल की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया, जिसके चलते पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह विवाद लंबे समय से चला रहा था। एक गुट में हरीशंकर और सतपाल शामिल थे, जबकि दूसरे गुट में सूरजपाल और नन्हेलाल थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात विवाद फिर से भड़क गया और सूरजपाल, नन्हेलाल तथा उनके सहयोगी लाठी-डंडों से लैस होकर सतपाल के गुट पर टूट पड़े। लाठी-डंडों से लैस आरोपियों ने हमले को अंजाम दिया।

हमले में सतपाल समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सतपाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पीड़ित परिवार ने आरोप है कि सूरजपाल और नन्हेलाल ने पहले से ही योजना बनाकर हमला किया। पुलिस ने इस मामले में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए लगातार गश्त कर रही है। पीलीभीत एसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है। पुलिस ने गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine