Saturday , January 17 2026

पहली शादी छिपाकर किया दूसरा विवाह – एफआईआर दर्ज

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

यूपी के लखनऊ के चिनहट के मटियारी निवासी डॉ. मुकेश गुप्ता ने दूसरी पत्नी पर अपनी पहली शादी छिपाकर उनसे विवाह करने व बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। चिनहट पुलिस ने महिला व चार अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

डॉ. मुकेश हरदोई की कछौना सीएचसी में तैनात हैं। उनके मुताबिक वर्ष 2019 में बीमारी से उनकी पहली पत्नी मीनल की मौत हो गई थी। कुछ समय बाद परिचित राम सेवक, लक्ष्य गुप्ता, रेन गुप्ता व अज्ञात युवक निहारिका का रिश्ता लेकर उनके घर पहुंचे। उन्हें बताया गया कि निहारिका तलाकशुदा है। वह राजाजीपुरम की रहने वाली हैं।

डॉक्टर ने निहारिका से 16 फरवरी 2021 में शादी कर ली। मुकेश का आरोप है कि उनकी पहली पत्नी से हुई बेटी को निहारिका प्रताड़ित करने लगी। वह उसे खाना भी नहीं देती थी।उसे मारती पीटती थी। विरोध पर वह और उसके घरवाले धमकाते थे। सीसी फुटेज घर की चेक की तो उसमें भी वह बेटी को पीटती नजर आई।

डॉक्टर के मुताबिक उन्हें पता चला कि निहारिका का तलाक ही नहीं हुआ है।एक दिन निहारिका का मोबाइल देखा तो वह किसी नंबर पर फोन पर खूब बात करती थी। कुछ दिन बाद पता चला कि निहारिका के पहले पति से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। तलाक नहीं हुआ है। यह बात निहारिका ने छुपाई थी। 
उन्होंने चिनहट पुलिस से शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर निहारिका, राम सेवक, रेनू और लक्ष्य समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine