पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
जयपुर में पलंबर का काम करने वाला मजदूर टेनी मांझी के बैंकखाते में जो बैलेंस दिखा रहा है उसे गिनकर बताना
मुश्किल है। बैंक बैलेंस का स्क्रीनशॉट देख लोगो का माथा चकराया। जयपुर में मजदूरी करने वाले जमुई के टेनी मांझी के खाते में दिख रहा अरबो- खरबों का बैंक बैलेंस, पहले था केवल 500 रुपए।
टेनी मांझी के बैंक खाते का बैलेंस 10,01,35,60,00,00,00,00,50,01,00,23,56,00,00,00,28,884 बता रहा है। मतलब 1 के बाद 36 शून्य से भी कहीं और ज्यादा
बैंक बैलेंस आ गया । यह राशि लाख – करोड़ क्या अरब खरब तो कुछ नहीं नील से भी अधिक है। स्क्रीन शॉर्ट देखने वाले का दीमक सुन्न पड़ गए। खुद टेनी मांझी भी इस बात से आश्चर्य में है। टेनी मांझी जयपुर में पलंबर मजदूर
का काम करता है। जयपुर के पहले वह मुंबई में मजदूरी
करता था।मांझी और उसके परिवार वाले हैरान हैं कि
उसके बैंक खाते में इतने पैसे कहां से आ गए।
बिहार के जमुई का रहने वाला मजदूर रातों रात खबरपति
बन गया। उसके बैंक खाते में इतना रुपया आ गया कि है उसकी परेशानी कम होने के बजाय,बढ़ गई।अकाउंट में
जितना रुपया आया उसे खाताधारक मजदूर तो नहीं गिन
सकता।और उसे साधारण तरीके से गिन पाना भी मुश्किल है। इतने रुपए होने के बावजूद खाते में मजदूर के जो पैसे
थे वह उसे भी नहीं निकल पा रहा उसके अनुसार उसका
खाता फ्रीज कर दिया गया है।
टेनी के पिता कालेश्वर मांझी भी मजदूरी करते हैं। कालेश्वर
मांझी ने बताया कि उसके बेटे ने यह जानकारी दी कि
उसके खाते में बहुत सारा पैसा आ गया, पैसा कहां से
आया उसेमालूम नहीं, पैसे कितने आया है वह भी नहीं बता सकता क्योंकिवह पढ़ा लिखा नहीं है, वह अंक गिनना नहीं जानता, उसका बेटा भी अंक गिनना नहीं जानता।
एक साथ इतने रुपए बैलेंस में दिख रहा है कि उसके होश उड़ गए हैं, उसे समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करें।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine