Saturday , January 17 2026

यूपी की राजधानी लखनऊ में दहेज के लिए हुई हैवानियत

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

यूपी की राजधानी लखनऊ में दहेज में आईफोन न मिलने पर पर विवाहिता को गर्म कैंची से दागा । इसके बाद चप्पल और तार से पिटाई की। फिर उसे मायके भेज दिया। पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला ने अपने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ बीबीडी कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है दहेज के लिए विवाहिता को हैवानियत का शिकार बनाया गया। एफआईआर के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बाराबंकी के देवा शरीफ निवासी परवीन के मुताबिक दो वर्ष पहले उसका निकाह बीबीडी चंदियामऊ के अरमान के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद पति अरमान और ससुराल वाले दहेज में आईफोन व जेवर लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर सुसराल वालों कैंची गर्म कर शरीर पर कई जगह दागा। इसके बाद तार और चप्पलों से उसे खूब पीटा। चीखने पर उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। किसी तरह जान बचाकर भागी।

एक माह पहले ससुराल वालों ने उसे घर से भगा दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। ससुराल वाले मायके जाकर फांसी लगाने के लिए कहते थे। फोन करने पर ससुराल वाले कहते हैं कि मायके में फांसी लगा लो पर यहां अब मत आना। इंस्पेक्टर बीबीडी के मुताबिक पति अरमान, सास सब्बो बानो, ससुर सिद्दीक, ननद दरकसा व देवर सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine