पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को कांग्रेस की ओर से वार्षिक कानूनी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें संसद के निचले सदन यानी लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वार्षिक कानूनी सम्मेलन-2025 में कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वहां मौजूद लोग तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए।
दरअसल, कार्यक्रम में राहुल के संबोधन के दौरान समर्थकों और राहुल को चाहने वालों ने उनके लिए नारेबारी की। लोग चिल्ला रहे थे- ‘देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो’। इस पर राहुल ने कहा कि मैं राजा नहीं हूं। राजा बनना भी नहीं चाहता हूं। मैं राजा के कॉन्सेप्ट के खिलाफ हूं।
राहुल गांधी जब कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए खड़े हुए तो वहां मौजूद लोग ‘देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो’ के नारे लगाने लगे। इस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें टोका और कहा, ‘मैं राजा नहीं हूं और मैं राजा बनना भी नहीं चाहता।’ मैं राजा के खिलाफ हूं। अवधारणा के भी खिलाफ हूं।’
वहीं, गत दिवस राहुल गांधी ने दावा किया कि चुनाव आयोग ‘वोट चोरी’ में शामिल है और इस बारे में उनके पास ऐसा पुख्ता सबूत है जो ‘एटम बम’ की तरह है जिसके फटने पर आयोग को कहीं छिपने की जगह नहीं मिलेगी। कांग्रेस नेता ने यह आरोप भी लगाया कि आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए ‘वोट चोरी’ करा रहा है। हालांकि,निर्वाचन आयोग ने उनके आरोपों को आधारहीन और निंदनीय करार दिया तथा कहा कि अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आयोग और उसके कर्मचारियों को धमकाना भी शुरू कर दिया है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine