Saturday , January 17 2026

क्लास-6 के स्टूडेंट ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

कानपुर में क्लास-6 के स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बच्चा दो माह पहले जन्मदिन पर बनवाई गई चांदी की चेन पहनकर स्कूल गया था, जिसे टीचर ने जब्त कर लिया साथ ही उसे डांट लगाई कि मां को लेकर आना तब चेन मिलेगी ।

बच्चे को खाना खाने के लिए दादी कमरे में बुलाने पहुंची तो बच्चा गेट के कुंडे से फंदा लगा कर लटका हुआ था। यह देख दादी चीख पड़ीं। परिजनों और पड़ोसियों को जानकारी दी। परिजन बच्चे को निजी अस्पताल के बाद ले कर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बेटे के जन्मदिन पर  पिता ऋषि ने स्वास्तिक के लिए एक चैन खरीदी थी । स्वस्तिक कई दिनों से चेन पहनने की जिद कर रहा था। स्कूल में चेन पहनकर जाने को बार बार कह रहा था। घरवालों ने कहा – बेटा स्कूल चेन पहनकर मत जाना खो जाएगी। घर में पहना करो। ​​​​​​लेकिन वह चैन पहनकर स्कूल गया । उसका स्कूल में किसी बच्चे से नार्मल झगड़ा हो गया था। जिसके बाद एक टीचर ने बच्चे से चेन छीन ली थी। बच्चे के मन में अहम बैठ गया कि स्कूल में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद मैडम ने चेन छीन ली है। उन्होंने उसे डांट लगाई थी कि मां को लेकर आना तब चेन मिलेगी।

माना जा रहा है कि घर में पिटाई के डर से छात्र ने घर आकर स्कूल यूनिफॉर्म में ही फंदा लगा लिया। इकलौते बेटे का शव देख मां बेसुध हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के समय मां अपने स्कूल गई थीं, जबकि पिता काम के सिलसिले में बाहर गए थे।

मामला मंगलवार शाम गोविंदनगर थाना क्षेत्र के दादानगर कॉलोनी का है। दादा नगर कॉलोनी निवासी ऋषि शर्मा नमकीन बनाने वाली एक कंपनी में ट्रेडिंग का काम करते हैं। पत्नी पूजा शर्मा गोविंद नगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। उनका बेटा स्वास्तिक (11) घर के पास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोविंदनगर में छठवीं का छात्र था। पिता ने स्कूल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। संबंधियों और पड़ोसियों का कहना है,स्कूल वालों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पूरी गलती स्कूल के टीचरों की है, उनको बच्चे के साथ ज्यादा सख्ती नहीं करनी चाहिए थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine