Friday , April 17 2026

कानपुर में घर के बाथरूम में मिला युवक का शव

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

कानपुर में युवक का शव घर के बाथरूम में मिला। पत्नी ने पानी से भरे बाथटब में बॉडी देखी। परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी।

नौबस्ता में मंगलवार सुबह एक घर के बाथटब में युवक का शव मिला। पूरी बॉडी पर डंडे से पीटने के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने 11 साल पहले मुस्लिम युवती से लव मैरिज की थी, उसी पर हत्या का शक है। 

राजन वर्मा (40) मूलरूप से सीतापुर के गांव धरमपुर का रहने वाला था। वह एल्युमिनियम के दरवाजे लगाने का काम करता था। मीडिया के पूछताछ करने पर छोटे भाई अमित वर्मा ने कहा- राजन का 2012 में पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद 2013 में यशोदा नगर महादेवन कॉलोनी की मुस्लिम युवती से लव मैरिज की थी। परिवार इस शादी के खिलाफ था । इस वजह से राजन परिवार से अलग होकर रहने लगा। एक साल से वह कानपुर के यशोदा नगर के ब्लॉक स्थित रन्नो बाजपेई के मकान में किराए पर रह रहे थे। सोमवार रात को चांदनी (भाभी) का फोन आया। उन्होंने कहा- जल्दी आ जाइए, ये बाथरूम में रखे टब में डूब गए हैं। हम मौके पर पहुंचे तो भाई का शव बाथरूम के बाहर पड़ा था।

मीडिया द्वारा की गई पुछताछ में राजन की बेटी ने बताया कि कल रात में घर में दो अंकल आए हुए थे। जिन्होंने पिता के सिर पर डंडे से वार किया। वार करने के बाद उन्हें कमरे में बंद कर दिया। वहीं पत्नी का कहना है कि पति नशे में थे और सुबह उनका शव टब में मिला। वहीं, मृतक के बेटे ने पापा के दोस्तों के आने और फिर भागने की बात कही।

नौबस्ता थाना प्रभारी शरद तिलारा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine