Friday , December 5 2025

लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 13 साल की मानसिक रूप से अक्षम लड़की के साथ रिवरफ्रंट के जंगल में गैंगरेप किया गया। पूरा मामला सामने आने के बाद दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक 13 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़ित किशोरी मानसिक रूप से अक्षम है। यह वारदात रिवरफ्रंट के जंगल में हुई, जहां आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए और वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता की बहन ने हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि उसकी 13 साल की दिव्यांग बहन को घर के पास से आरोपी कार से ले गए थे। शिकायत में कहा गया है कि वारदात के बाद आरोपियों ने देर रात पीड़िता को घर के बाहर छोड़ दिया और फरार हो गए। अगली सुबह जब परिजनों ने बच्ची के कपड़ों पर खून और शरीर पर चोट के निशान देखे तो उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine