पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
यूपी के कैराना से सांसद इकरा हसन से अभद्रता के मामले में पदाधिकारियों की तरफ से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एडीएम पर निशाना साधा है। बताया जा रहा है कि इकरा हसन सहारनपुर की छुटमलपुर से नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन के साथ क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एडीएम से मिलने पहुंची थी।
कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने मंडलायुक्त को शिकायत भेजी है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि वह नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर ADM से मिलने पहुंची थीं, लेकिन न केवल उनका व्यवहार असम्मानजनक था, बल्कि उन्होंने उन्हें ऑफिस से ‘गेट आउट’ कहकर अपमानित भी किया।
इकरा Hasan का कहना है कि ADM ने नगर पंचायत अध्यक्ष को डांटने के साथ-साथ खुद मेरे साथ भी असभ्य व्यवहार किया। मैंने जब शिष्टता से समस्या बताने की बात कही, तो ADM और भड़क गए। स्वयं को कार्यालय का मालिक बताते हुए ADM ने मुझे बाहर निकलने को कह दिया। उन्होंने मंडलायुक्त को भेजे अपने शिकायती पत्र में कहा कि ADM का व्यवहार न केवल एक महिला सांसद बल्कि एक महिला नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रति भी अपमानजनक था।इससे महिला जनप्रतिनिधियों के प्रति उनकी छोटी सोच उजागर होती है।उन्होंने ने दुर्व्यवहार करने वाले एडीएम को पद से हटाने और कार्रवाई की मांग है। उन्होंने कहा कि एडीएम का बर्ताव ठीक नहीं है।
वहीं, ADM संतोष बहादुर सिंह ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि घटना के टाइम वह बाहर थे। जैसे ही सूचना मिली, तुरंत कार्यालय पहुंचकर सांसद को इनवाइट किया। सांसद को सम्मानपूर्वक बैठाया। ‘गेट आउट’ शब्द टंग ऑफ स्लिप था। किसी तरह का कोई अपमान नहीं किया।
वहीं, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने भी फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा है कि हम अपनी बेटी के साथ हैं। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फेसबुक और एक्स पर लिखा है कि जो अधिकारी सांसद का सम्मान नहीं करता वह जनता का सम्मान क्या करेगा। फिलहाल, शिकायत की कॉपी मंडलायुक्त को भी दी गई। मंडलायुक्त के आदेश पर जिलाधिकारी ने जांच शुरू कर दी है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine