पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
सात वर्ष के लंबे इंतजार के बाद राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) के पदों के लिए आई एक बड़ी खुशखबरी!
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 15 जुलाई 2025 को रोजगार समाचार पत्र में एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त सूचना जारी की है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 से यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 तय की गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7466 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यूपी में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) के 7466 पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही जल्द राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 1658 पदों और राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,252 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन दस अगस्त तक शुरू होने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी है। इस भर्ती में कुल 7466 पद भरे जाएंगे, जिनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 4860, महिला उम्मीदवारों के लिए 2525 और दिव्यांग श्रेणी के लिए 81 पद शामिल हैं। इसका उद्देश्य राज्य के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में विषयवार शिक्षक पदों को भरना है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine