पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
संभल, मुरादाबाद, अमरोहा, पाकबड़ा में युवक ग्रुप बनाकर वीडियो बना रहे हैं जिसमें मर्यादा की सारी हदें पार कर रहे हैं। मुरादाबाद मंडल में 100 से ज्यादा युवा नए नए कंटेंट के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं,इनमें करीब 30 ऐसे युवक और युवतियां तो फुहड़ वीडियो बना रहे हैं जिन्हें न तो समाज का कोई डर और न ही अपनों की इज्जत की चिंता है।
ऐसा ही एक मामला संभल के असमोली थाना पुलिस ने गांव शहबाजपुर कलां निवासी मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक व साथी अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत जोया निवासी हिना व गांव भवालपुर निवासी जर्रार को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों अश्लील इशारे, गंदी गाली वाले वीडियो अपलोड करतीं थीं। वर्तमान में चार लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं।
मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह वीडियो से 20 से 25 हजार रुपये कमा लेती हैं। उनके चार लाख फालोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय होने से पहले चांदी का वर्क तैयार करने का काम करती थीं। पिता अभी भी परचून की दुकान चलाते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि मेहरूल निशा उर्फ परी और महक अपने दो भाइयों से बड़ी हैं। परिवार में मां और पिता हैं जो काफी समय से चांदी का वर्क बनाने का काम करते हैं। साथ ही परचून की दुकान भी चलाते हैं। गांव के लोगों का यह भी कहना है कि कंटेंट मर्यादित होता तो गांव का नाम रोशन होता लेकिन अब गांव का नाम खराब हुआ है। इसके चलते ही लोगों में रोष रहता है। दरअसल दोनों बहनों ने मई 2024 में इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था। पहले नाम कुछ और दिया गया था। इसके बाद फिर दो बार नाम बदला गया। बाद में महक-परी143 नाम आईडी को दिया गया। शुरुआत में कम फॉलोवर्स थे लेकिन जब कंटेंट को अश्लील और अमर्यादित किया तो फॉलोवर्स बढ़ते चले गए।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी युवतियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने रुपये कमाने और सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स को बढ़ाने के लिए अमर्यादित कंटेंट चुना था।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine