Friday , December 5 2025

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सेना पर टिप्पणी करने के मामले में लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट से मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार दोपहर को लखनऊ कोर्ट में सरेंडर किया। इसके 5 मिनट बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। कोर्ट ने मानहानि के मामले में उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी है।राहुल कोर्ट के अंदर करीब 30 मिनट तक रहे।

राहुल इससे पहले पांच बारी की सुनवाइयों में हाजिर नहीं हुए थे।आज उनके पास कोर्ट में हाजिर होने का आखिरी का मौका था। सुरक्षा के भारी बंदोबस्त के बीच राहुल गांधी समय से ठीक 2:10 बजे लखनऊ की ACJM-थर्ड (कक्ष-21) कोर्ट पहुंचे। आज राहुल गांधी खुद कोर्ट पहुंचे और औपचारिक रूप से सरेंडर किया.इसके बाद उनके वकील ने जमानत की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने मंज़ूर कर लिया।

एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा ने 20-20 हजार के दो बॉन्ड पर राहुल को जमानत दी। कोर्ट ने उन्हें 20-20 हजार रुपये की दो जमानतें भरने का आदेश दिया और इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया। जैसे ही कोर्ट ने जमानत मंजूर की, राहुल गांधी ने जज की ओर देखा और विनम्रता से कहा- “Thank You जज साहब”। इसके बाद उन्होंने वकीलों से हाथ मिलाया और कोर्ट से बाहर निकलकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला उनके उस बयान से जुड़ा है जो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिया था। आरोप है कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में भारतीय सेना की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला वक्तव्य दिया, जो देश की रक्षा करने वाले जवानों का अपमान माना गया। केस की अगली सुनवाई 13 अगस्त को है। कोर्ट ने राहुल गांधी को निर्देश दिया है कि वे हर तारीख पर अपने वकील के जरिए उपस्थित रहें। कोर्ट की कार्रवाई में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine