पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
देहरादून के रिस्पना पुल पर देर रात करीब 3:30 बजे एक आम से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटते ही आम सड़क पर बिखर गए। अचानक सड़क पर आम लूटने की मच गई होड़ मच गई। काफी संख्या में लोग आम बटोरते नजर आए।
बताया जा रहा है कि ट्रक में लगभग 600 पेटियां आम लदी हुई थीं। अचानक ही आम से भरा ट्रक पलट गया। यह नजारा देख स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और सड़क से आम उठाने की होड़ मच गई। कुछ ही देर में वहां अफरातफरी जैसा माहौल दिखा। लोग आम बटोरते नजर आए। ट्रक हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine