पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
असम में एक युवक तलाक के बाद खुशी से झूमा और उसने दूध से स्नान भी किया। मामला यूं है कि शख्स को अपनी पत्नी से तलाक मिला तो वह खुशी से झूम उठा। उसने सेलीब्रेशन के लिए चार बाल्टी दूध से स्नान किया।
असम का यह हैरान कर देने वाला मामला है। तलाक की खुशी में दूध से नहाते हुए एक युवक ने मनाया कुछ इस तरह मनाया अपना सेलिब्रेशन – खुशी से झूम किया दूध से स्नान करने वाला वीडियो बाकायदा कैमरे में भी कैद किया। जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में मानिक अली को अपने घर के बाहर एक प्लास्टिक शीट पर खड़ा देखा जा सकता है, जहां उसके पास चार बाल्टी दूध रखी हैं। वह एक-एक कर सभी बाल्टियों का दूध अपने ऊपर उड़ेलता है और कहता है, “मैं आज से आज़ाद हूं!”
यह अनोखा मामला असम के निचले नलबाड़ी ज़िले का है। शख्स का नाम मानिक अली है और अब वह अपनी पत्नी से कानूनी रूप से अलग हो चुका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उसकी पत्नी पहले भी दो बार घर छोड़ चुकी थी। आख़िरकार दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।
इस पर मानिक अली का कहना है , वकील द्वारा तलाक फाइनल होने की खबर मिलने की खुशी में,दूध से नहाकर आज़ादी का जश्न मनाया।”
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine