पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी एक पीड़िता ने मोहम्मद नाज़िल और उसके परिवार के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन धर्मांतरण और गंभीर मारपीट के चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उसने आरोप लगाया कि नाज़िल और उसके परिवार ने उसे जबरन खींचने, बलात्कार का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिया।
पीड़िता का दावा है कि हाईस्कूल के दिनों में नाज़िल से दोस्ती होने के बाद से ही उसे लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि नाज़िल ने उसे अपनी नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी के लिए मजबूर किया। पीड़िता ने बताया कि नाजिल का परिवार भी इन सब शामिल है ,नाज़िल और उसके परिवार ने उसे जबरदस्ती नमाज़ पढ़ने और मांस खाने के लिए मजबूर किया।
4 अप्रैल, 2025 की सुबह एक घटना का भी जिक्र किया, जब नाज़िल ने कथित तौर पर उसका गला घोंटने की कोशिश भी की थी। 14 जुलाई, 2024 की रात की है, जब नाज़िल ने कथित तौर पर पीड़िता की गर्दन दबा दी और उसे वॉकर से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़िता के अनुसार, नाज़िल न केवल उसे और उसकी बेटी को शराब और कोरेक्स पिलाता था, बल्कि उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें भी करता था। नाबालिग होने के बावजूद नाज़िल ने उसका बलात्कार किया और वीडियो बना लिया। वह शराब पीने के बाद रेप भी करता था ।उसने मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद ही निकाह करने की शर्त रखी गई। जिसके कारण उसने 18 अगस्त, 2020 को नटुवा में निकाह कर लिया,21 जनवरी, 2022 को पीड़िता की बेटी का जन्म हुआ,फिर भी नाजिल और उनके परिवार का बर्ताव दिन पर दिन और खराब होता गया।
पीड़िता का कहना है कि पिता की मृत्यु के बाद परिवार की कमजोर स्थिति के कारण, वह इतने वर्षों तक शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। अब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर प्रशासन से मोहम्मद नाजिल, कादिर, आदिल और मोहम्मद सलीम गाजी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine