Wednesday , January 14 2026

राधिका यादव की हत्या के मामले ने लिया चौंकाने वाला मोड़

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है।टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी छाती में चार गोलियां मारी गईं, जो एफआईआर के विपरीत है, जिसमें कहा गया था कि उनके पिता ने पीछे से तीन गोलियां चलाईं।

इस मामले में गुरुग्राम की राधिका यादव का नाम एक युवक से भी जोड़ा जा रहा है ,यही युवक राधिका के साथ फिल्माए गए गीत में भी दिख रहा है। जोकि इन दिनों विदेश में रह रहा है। टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के साथ युवक ने तीन मिनट का गाना शूट किया था। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ कहने से बच रही है।

युवक का कहना है कि युवक ने यह बात साफ की है कि उसका नाम राधिका के साथ जोड़ा जाना गलत है क्योंकि वह राधिका से सिर्फ दो बार ही मिला है। उसकी टीम ने सोशल मीडिया के जरिये ही राधिका से संपर्क किया था और उसे अपने गाने का हिस्सा बनाया था। वह मेरे लिए एक एक्टर थीं। मैंने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है… वह सिर्फ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए आई थीं और फिर चली गईं…उसके बाद, हमने कभी संपर्क नहीं किया… इस घटना को हिंदू-मुस्लिम एंगल भी दिया जा रहा है। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों किया जा रहा है। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो दीपक हाल ही में अपने गांव वजीराबाद गया था, जहां गांव वालों ने उसके ऊपर ताने कसे। लोगों ने उससे कहा कि वह अपनी बेटी की कमाई खाता है और उसका कोई नियंत्रण राधिका पर नहीं है। इन्हीं बातों से दुखी हो उसने गांव से लौटने के बाद दीपक ने कई बार राधिका से बात की और उसको टेनिस एकेडमी बंद करने के लिए कहा।

सूत्रों के अनुसार, राधिका का पिता दीपक यादव, जिसने अपनी ही बेटी को गोली मार दी, घटना से पहले सुसाइड करने का भी मन बना चुका था। अचानक ही नाराज पिता ने घटना वाले दिन एक बार फिर राधिका से इस मुद्दे पर बात की, इसके कुछ समय बाद, जब राधिका किचन में खाना बना रही थी, दीपक ने पर उस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी।

शुरुआत में परिवार वालों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और यह कहा कि राधिका ने खुद को गोली मारी है। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और घटनास्थल के भौतिक साक्ष्य जुटाए, तो दीपक यादव टूट गया और पूरी वारदात का सच पुलिस के सामने उगल दिया। पुलिस ने दीपक यादव के खिलाफ हत्या की धारा 103(1) BNS और आर्म्स एक्ट की धारा 27(3), 54-1959 के तहत केस दर्ज किया है. फिलहाल आरोपी हिरासत में है और राधिका की मौत की जांच जारी है।

कुछ जानकारी के अनुसार राधिका की मां मंजू यादव भी मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने बताया कि वह बुखार के कारण अपने कमरे में सो रही थीं और उन्हें नहीं पता कि उनके पति ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और आरोपी पिता दीपक यादव से पूछताछ की जा रही है। आरोपी दीपक यादव ने स्वीकार किया था कि उसने अपनी बेटी को पीछे से गोली मारी थी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि गोली के सभी घाव शरीर के अगले हिस्से पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine