Friday , December 5 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिनाद और टोबैगो का किया दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिनाद और टोबैगो का दौरा किया, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने अपने 38 मंत्रियों और चार सांसदों के साथ पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया।
यह उनकी प्रधानमंत्री के तौर पर इस देश में पहली आधिकारिक यात्रा है, जबकि उनका पिछला संबंध 1999-2000 के दौरान विश्व हिंदू सम्मेलन से जुड़ा है। उन्होंने 25 साल पहले 1999 में बीजेपी के महासचिव के तौर पर राष्ट्र की यात्रा की थी।

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर ने गुरुवार को इस सम्मान की घोषणा की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को दोनों देशों के बीच साझा गौरव और ऐतिहासिक संबंध का प्रतीक बताया। यह प्रधानमंत्री मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली यात्रा है। साथ ही यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की वर्ष 1999 के बाद इस देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा के दौरान वहां की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर को महाकुंभ और सरयू का पवित्र जल दिया साथ ही उनको श्रीराम मंदिर की प्रतिमा भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “प्रधानमंत्री कमला जी के पूर्वज बिहार के बक्सर में रहा करते थे। कमला जी स्वयं वहां जाकर भी आई हैं। लोग इन्हें बिहार की बेटी मानते हैं। यहां उपस्थित अनेक लोगों के पूर्वज बिहार से ही आए हैं। बिहार की विरासत भारत के साथ ही दुनिया का भी गौरव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया है। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं इस प्रतिष्ठित लाल सदन में बोलने वाला भारत का पहला प्रधानमंत्री बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।’ साथ ही पीएम मोदी ने महिलाओं के सम्मान में कहा कि ‘मुझे इस सदन में इतनी सारी महिला सदस्यों को देखकर बहुत खुशी हो रही है। महिलाओं के प्रति सम्मान भारतीय संस्कृति में गहराई से निहित है। हमारे महत्वपूर्ण पवित्र ग्रंथों में से एक, स्कंद पुराण में कहा गया है कि एक बेटी दस बेटों के बराबर खुशी लाती है।
पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में रात्रि का भोजन सोहारी के पत्ते में किया। इसके बारे में  उन्होंने अपने विचार एक्स हैंडल पर भी शेयर किया जिसमें लिखा , “प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भोजन सोहारी के पत्ते पर परोसा गया, जो त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों, विशेष रूप से भारतीय मूल के लोगों के लिए अत्यंत सांस्कृतिक महत्व रखता है। यहां त्योहारों और अन्य विशेष कार्यक्रमों के दौरान अक्सर भोजन इसी पत्ते पर परोसा जाता है।”

बता दें कि पीएम मोदी फिलहाल पांच देशों के दौरे पर हैं। पहले प्रधानमंत्री मोदी ने घाना की यात्रा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया।यह सम्मान पीएम मोदी को वैश्विक नेतृत्व क्षमता, भारतीय प्रवासी समुदाय से गहरे जुड़ाव और कोविड-19 महामारी के दौरान मानवीय प्रयासों के लिए दिया गया। सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने धन्यवाद करते हुए कहा, ‘त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होकर मैं गौरवान्वित हूं। मैं यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों की ओर से स्वीकार करता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine