प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से 9 जुलाई तक यात्रा के दौरान ब्राजील के अलावा घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार, 2 जुलाई को घाना पहुंचने पर अकरा के एक होटल में भारतीय समुदाय के लोगों ने दिलचस्प अंदाज में स्वागत किया। बच्चों के एक समूह ने भक्तिपूर्ण मंत्र “हरे राम हरे कृष्णा” के साथ उनका स्वागत किया साथ ही वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने “मोदी-मोदी”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाये।
पीएम मोदी ने गुरुवार को घाना की संसद को संबोधित किया। बता दें कि तीन दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने घाना का दौरा किया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित करते हुए मुझे अत्यंत गौरव का अनुभव हो रहा है। घाना में होना सौभाग्य की बात है, यह एक ऐसी भूमि है जो लोकतंत्र की भावना से ओतप्रोत है।
आपको बता दें कि यह अफ्रीकी राष्ट्र की उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है और तीन दशकों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की घाना की पहली यात्रा है. इस पश्चिम अफ्रीकी देश में 15,000 से अधिक भारतीय रहते हैं।
जहां उन्हें ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ नाम के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, घाना की तरफ से दिया गया सम्मान पीएम मोदी को उनके ‘श्रेष्ठ राजनयिक नेतृत्व और प्रभावशाली वैश्विक भूमिका’ के लिए प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “घाना के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है… मैं राष्ट्रपति महामा, घाना सरकार और घाना के लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के बीच बुधवार को व्यापक वार्ता हुई। दोनों देशों ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक विस्तार दिया। वार्ता के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने अगले पांच वर्षों में दोतरफा व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine