Saturday , December 6 2025

बस की खिड़की से झांक रहे बच्चे की गर्दन हुई धड़ से अलग 

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

अलीगढ़ से हाथरस के गांव मेवली जा रही बरात की बस की खिड़की से झांक रहे 11 साल के बच्चे की गर्दन मैक्स की चपेट में आकर धड़ से अलग हो गई। 

हाथरस में ग्यारह साल का मोहम्मद अली अपने भाइयों की बरात में जा रहा था। 11 वर्षीय अली अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए परिजनों के साथ मकसूद नगर से आया था। वह बारात जा रही बस में दूसरे बच्चों के साथ सबसे पीछे वाली विंडो सीट पर बैठा था। बस हाजीपुर रेलवे फाटक पर रुकी तो अली बाहर खड़े अपने वालिद को देखने के लिए खिड़की से झांकने लगा। इसी दौरान सामने से आई मैक्स से उसकी गर्दन कट गई। हादसा इतना खतरनाक था कि बच्चे का धड़ बस में ही रह गया और सिर जमीन पर जा गिरा।जिसने भी मंजर देखा उसकी रूह कांप गई।

बस में भयावह मंजर देख पूरी बस में चीखपुकार मच गई। वहीं, आस मोहम्मद सड़क पर पड़े अपने बेटे के सिर को हाथ में लेकर बिलखने लगा। ड्राइवर ने बस रोककर उतरकर देखा तो अली का कटा सिर जमीन पर पड़ा था। मोहम्मद अली का सिर उसके वालिद आस मोहम्मद के हाथ में था जबकि ताऊ साबूउद्दीन बच्चे के धड़ को हाथों में लेकर बिलख रहे थे। बस की सीट पर भी खून ही खून बिखरा हुआ था। इस दर्दनाक हादसे के बाद यहां ट्रैफिक भी रुक गया था।हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बाद में पुलिस को सूचना दी गई,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दरअसल बस जिस मार्ग से जा रही थी वह संकरा था। सामने से मैक्स आई तो बस रुक गई। स्थिति यह थी दोनों ही वाहन एक दूसरे से सटकर निकल रहे थे। इसी दौरान मोहम्मद अली खिड़की से झांकने लगा और उसकी गर्दन दोनों वाहनों के बीच में फंसकर कट गई और धड़ से अलग होकर सड़क पर गिर गई। सिर को पिता ने उठा लिया और धड़ को लेकर उसका ताऊ नीचे आया। पिता ने अपने बेटे के सिर को धड़ से जोड़ने की कोशिश की। सब जान रहे थे कि बालक की मौत हो चुकी है लेकिन पिता मानने को तैयार नहीं था। कभी अंगोछा बांधकर बहता खून रोकने की कोशिश करता तो कभी सिर को धड़ को जोडने की।

परिवार वालों ने बताया कि मोहम्मद अली अपने भाइयों की बरात में जाने को लेकर बहुत उत्सुक था। लेकिन कौन जानता था कि बरात पहुंचने से पहले ही वह दर्दनाक हादसे का शिकार हो जाएगा। परिवार वालों ने बताया कि बस में छोटे बड़े सब मिलाकर 65 लोग सवार थे। हादसे के बाद शादी की खुशियों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine