Thursday , June 19 2025

तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

उत्तरी गोवा जिले के एक गेस्ट हाउस में तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां दो लोगों ने कथित तौर पर लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

उत्तर गोवा जिले के एक गेस्ट हाउस में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक और प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जब पुलिस ने लड़कियों के बयान दर्ज किए तो पता चला कि वे अपना जन्मदिन मनाने के लिए कलंगुट गई थीं।पुलिस के अनुसार, लड़कियों की उम्र 11, 13 और 15 साल है। इनमें दो लड़कियां बहने हैं। सभी एक ही इमारत में रहती हैं।


अधिकारियो ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस मामले में अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार एक ही इमारत में रहने वालीं 11, 13 और 15 वर्ष की उम्र की इन लड़कियों के साथ 7 और आठ जून को कलंगुट इलाके में स्थित गेस्ट हाउस में दो लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि पांचों ने एक साथ गेस्ट हाउस में चेक-इन किया था।

पुलिस अधीक्षक (उत्तर) राहुल गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि मामले में बागा स्थित कृष्णा महादेव होटल के मालिक रजत चव्हाण (31) और मैनेजर मंसूर पीर (35) को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, लड़कियों के माता-पिता ने 8 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने एक दिन पहले लड़कियों के लापता होने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस की कई टीमें बनाई गईं। पुलिस ने तीन लड़कियों को उसी दिन गेस्ट हाउस से बरामद किया, जबकि अल्ताफ मुजावर (19) और ओम नाइक (21) को गिरफ्तार किया।

एसपी गुप्ता ने बताया कि सभी चार आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और गोवा बाल अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों को नाबालिग लड़कियों को माता-पिता की सहमति और सत्यापन के बिना गेस्ट हाउस में रखने, कानूनों का उल्लंघन करने और अपराध को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि गेस्ट हाउस को सील करने और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine