
RCB के एक अधिकारी समेत चार लोग गिरफ्तार
पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) और इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चार अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष रघु राम भट और कुछ अन्य पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरसीबी, डीएनए एंटरटेनमेंट और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद ही यह गिरफ्तारी संभव हो पाई।
पुलिस के अनुसार, इस आयोजन में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। बेंगलुरु पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के एक शीर्ष अधिकारी और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले और डीएनए एंटरटेनमेंट के वाइस प्रेसिडेंट सुनील मैथ्यू शामिल हैं। इसके अलावा, डीएनए एंटरटेनमेंट के इवेंट मैनेजर किरण कुमार और एक अन्य कर्मचारी को भी हिरासत में लिया गया है।
आरसीबी और इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। बंगलूरू के पुलिस ने भी पुष्टि की कि भगदड़ मामले में कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीमें मामले को बहुत गंभीरता से ले रही हैं और आखिरकार मामला सीआईडी के पास जाना है।
अदालत ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) के एक अधिकारी समेत चार लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 56 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने यह कार्रवाई गुरुवार को आरसीबी, इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद की है।