केकेपी न्यूज़ ब्यूरो :
आगरा पुलिस ने एत्मादपुर के मोहल्ला शेखान मेँ देशी घी बनाने वाली एक फैक्ट्री मेँ 17 मार्च को छापा मारकर कच्चा माल बरामद किया था | जिसे जांच के लिए भेजा गया था | अब जांच रिपोर्ट मेँ गोमांस व चर्बी होने की पुष्टि हुई है | आगरा पुलिस का कहना है कि इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की धाराएँ बढ़ाई जाएगी | अब गोकशी की धाराओं मेँ वृद्धि की जाएगी |
पहले सभी आरोपियों को जमानत मिल गई थी,लेकिन अब धारा बढ़ने से फिर से गिरफ्तारी की जाएगी | साथ ही मोहल्ला शेखन मेँ अवैध पशु कटान की पुष्टि भी हुई है |
दरअसल,आगरा पुलिस ने मोहल्ला शेखान मेँ बबलू और फरमान के घर छापा मारा था | जहां से भरी मात्र मेँ मांस व चर्बी मिली थी | जिसका सेंपल जांच के लिए भेज दिया गया था | जांच रिपोर्ट आने के बाद इसके गोमांस व गाय की चर्बी होने की पुष्टि हुई है |
शुरू मेँ छापे के दौरान पुलिस ने उस्मान,वाहिद,विल्किस और समीर को गिरफ्तार कर सभी जेल भेज दिया था | पुलिस ने उस समय जो धाराएँ लगाई थी, उसमें सात साल से कम की सजा का प्रविधान होने से आरोपी जमानत पर रिहा हो गए थे | इसके साथ ही पुलिस ने मुकदमें मेँ साजिद,फरमान,सजिया,टिल्लू ,रशीद, उस्मान, अबरार, नदीम, सलीम, गोविंदा , बबलू,क़दीम व समीम को भी नामजद किया था, लेकिन सभी फरार हो गए थे |
पुलिस ने छापे मेँ 275 किग्रा गोमांस,82 कनस्तर मेँ 1230 किग्रा चर्बी, 11 कट्टा मांस,चाकू, तराजू बाँट, एक स्कूटी व पशुओं की खाल बरामद की थी |
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine