पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
आज के टाइम में रिश्तों को तार तार करना जैसे किसी शख़्स के कोई सरल सी बात हो…लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां त्रिवेणीनगर स्थित शिवलोक कॉलोनी बाबूलाल (26) की बुधवार रात 11:30 बजे घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि मामा-भांजे है। रिश्ते में भांजे लगने वाले एक युवक ने अपने मामा की बेरहमी से हत्या कर दी।
मामा भांजे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और इसी दौरान भांजे ने मामा का गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपी कमरे की दीवार तोड़कर फरार हो गया, जबकि परिवार के सदस्य घर के बाहर मौजूद थे। लेकिन उन्हें पता नहीं चला कि इतनी बड़ी वारदात हो गई है।
सूचना पर मौके पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है. डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी के अनुसार, आरोपी अनुज कश्यप ने कमरे का दरवाजा बंद कर वारदात को अंजाम दिया और बाद में दीवार तोड़कर फरार हो गया। उसकी पहचान हो चुकी है और उसे पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम तैनात कर दी गई है. मौके से कई अहम सबूत जुटाए गए हैं।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अनुज कुछ समय पहले आरोपी अनुज कुछ समय पहले अपने मामा बाबूलाल कश्यप की नाबालिग बहन को भगाकर ले गया था। इस घटना के बाद बाबूलाल ने पुलिस में शिकायत दी थी। उसके बाद अनुज को जेल जाना पड़ा था। लगभग 15 दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया है और तभी से वह अपने मामा के साथ रंजिश रख रहा था।
जानकारी के अनुसार बाबूलाल कश्यप मूल रूप से सीतापुर के अटरिया इलाके के बिरसिंहपुर का रहने वाला है। वह लखनऊ में गार्ड की नौकरी करता है और अपने परिवार के साथ शिवलोक कॉलोनी में रहता है। इस बिल्डिंग में ही आरोपी अनुज कश्यप भी किराए पर रहता है और गार्ड की नौकरी करता है। घटना वाली रात को मामा-भांजे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई ,कहासुनी ने एक बड़े झगड़े का रूप ले हत्या में बद्दल गया।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine