पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
यूपी के आगरा में मंगलवार को बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में नगला नाथू के पास मंगलवार की सुबह यमुना में तेज गर्मी से राहत पाने के लिए यमुना नदी में नहाने पहुंचीं छह लड़कियां नदी में डूब गई। इनमें से चार की माैत हो गई।
घटना मंगलवार सुबह 10:30 बजे की है। 18 वर्षीय मुस्कान अपनी छोटी बहन संध्या, दिव्या, चचेरी बहन नैना, मौसी की बहन सोनम, सुहानी ओर चचेरे भाई दीपेश के साथ यमुना में नहाने आई थी। मगर वो लौट के न आ सके। लड़कियों के परिवारों में कोहराम मच गया है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एक दुखद्व घटना पूरी तरह से दिल दहला देने वाली है। सभी बहन-भाई एक साथ नदी में नहा रहे थे। तभी अचानक संध्या गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने मुस्कान और दिव्या गईं। वह दोनों भी गहरे पानी में चली गईं। लड़कियों को डूबता देख वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिशें शुरू कीं। जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया गया । इसमें युवती सहित 4 की माैत हो गई लेकिन दो को बचा लिया गया, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भेजा।
बाद में खबर मिली कि जिन दो बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। जिस जगह ये हादसा हुआ, उससे उनका घर सिर्फ 800 मीटर दूर है। डूबने से पहले 6 बहनें मोबाइल पर रील बना रही थीं। ये वीडियो भी पुलिस को मिले हैं।
एंबुलेंस गांव का रास्ता ठीक न होने के कारण वक्त पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। जिस कारण गांव के ही लोगों को अपने निजी वाहन बाइक से बच्चियों को अस्पताल ले जाना पड़ा। कच्चा रास्ता होने के कारण राहत और बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।