पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
कानपुर में 8 रईसजादों ने एक होटल में एक घंटे जमकर बवाल काटा। मारपीट के दौरान चार कर्मचारी घायल हो गए।
पूरा मामला शनिवार रात सिविल लाइंस के बैठक होटल का है।रविवार को मारपीट का वीडियो सामने आया है। कानपुर के होटल में रईसजादों ने होटल कानपुर में होटल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट से पीटा। कर्मचारियों के साथ बुरी तरह से मारपीट करने और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट और डंडों से पीटने की खबर से सूचना पर ग्वालटोली थाने से पहुंची पुलिस ने स्थिति को सामने की कोशिश की।इस पर आरोपियों ने पुलिस से भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की। आरोपियों ने पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कराने की धमकी भी दी। आरोपी पुलिसकर्मियों से बोले- सस्पेंड करवा दूंगा।
पूरा मामला कुछ इस तरह है, वीआईपी रोड सिविल लाइंस में डीजी कॉलेज के सामने नितिन गुप्ता का बैठक नाम से होटल है। ग्वालटोली पुलिस के अनुसार, शनिवार रात 8 लड़कों ने होटल के दो कमरे बुक किए थे। सूचना के आधार पर शनिवार रात को भी बर्थडे पार्टी के नाम पर दो रूम बुक हुए थे। आठ लड़के और लड़कियां बर्थडे सेलीब्रेट करने पहुंचे थे। देर रात दोनों कमरों में लड़के शराब पी रहे थे। तभी किसी बात को लेकर होटल के एक कर्मचारी से विवाद हो गया। माना जा रहा है कि करीब 2 बजे रात में बिल को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि होटल कर्मचारियों और लड़कों में जमकर मारपीट हुई। करीब एक घंटे तक चली मारपीट और बवाल में होटल का फर्नीचर और शीशे टूट गए। जबकि चार लोग घायल भी हो गए।
रविवार को मारपीट का 4 मिनट 20 सेकेंड का वीडियो सामने आया। इसके बाद से पुलिस हरकत में आई। ग्वालटोली थाना प्रभारी और एसीपी टीबी सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे। ग्वालटोली थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया- प्राथमिक जांच में सामने आया है कि होटल में आपत्तिजनक गतिविधियां होती हैं। इसके बाद लड़कों और होटल कर्मचारियों के बीच मारपीट हुई थी।
एसीपी कर्नलगंज तेज बहादुर सिंह ने बताया, शनिवार रात को कासिफ गुप्ता ने दो कमरे बुक किए थे। कासिफ के दोस्त आदित्य त्रिपाठी और पीयूष जायसवाल का बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन के लिए। देर रात तक कमरे में बर्थडे सेलिब्रेशन चला।
इसके बाद बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए लोगों ने होटल के कर्मचारियों और वेटर को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट और डंडों से पीटा। सीसीटीवी में भी मारपीट कैद हुई है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। पुलिस ने होटल कर्मचारी बृजेश यादव की शिकायत पर 8 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। इनमें पांच आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।