पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपने सरल लेकिन बुद्धिमान किरदार माधव मिश्रा के साथ दर्शकों का दिल जीतते हैं। उनकी नई लॉ फर्म ‘माधव मिश्रा एंड एसोसिएट्स’ के साथ, वह न केवल केस की गहराई में जाते हैं, बल्कि अपनी कॉमिक टाइमिंग से भी दर्शकों को हंसाते हैं। आपको बता दें कि क्रिमिनल जस्टिस में, पंकज त्रिपाठी ने वकील माधव मिश्रा की भूमिका निभाई है।
इस हफ्ते कई वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हैं,इसमें पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जजस्टिस 4’ शामिल है। ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है जो कि एक कोर्ट रूम ड्रामा है। पंकज त्रिपाठी क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 की कामयाबी को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया है कि इंडस्ट्री से उनको कितना फायदा हुआ है। यह लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसमें लोग पंकज त्रिपाठी की अदाकारी की तारीफ कर रहे हैं।
पंकज त्रिपाठी की कामयाबी को देखते हुए हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने पॉपुलर एक्टर पंकज त्रिपाठी को नया ब्रैंड एंबैसडर बनाया है। हुंडई की यह चाल छोटे शहरों में उसकी किस्मत बदल सकती है, क्योंकि पंकज त्रिपाठी की रूरल और स्मॉल सिटीज में काफी फैन फॉलोइंग है। आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी को हुंडई मोटर इंडिया के नए ब्रैंड एंबैसडर बन गए है। मुंबई जैसे चकाचौंध वाले शहर में इतनी सफलता हासिल करने के बाद भी अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने भीतर एक गांव छुपा रखा है। ये गांव कभी उनकी बातों में, कभी उनके इरादों में और अक्सर उनके अभिनय में छलक कर सामने आ ही जाता है।
अभिनेता पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के उन कलाकारों में शुमार हैं, जिन्होंने थिएटर से फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया और यहां भी अपनी खूब धाक जमाई। अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने नए शो ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4’ को लेकर चर्चाओं में लगातार बने हुए है। उनसे हुई मीडिया से एक बातचीत के दौरान पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जब कोई अच्छा कंटेट आता है तो फिल्म इंडस्ट्री कैसे काम करती है। उन्होंने कहा कि ‘एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक दूध देने वाली गाय की तरह है। जब तक यह दूध देती है तब तक हम दूध निकालते हैं। ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का चौथा सीजन आ चुका है। फैंस इसका आनंद ले रहे हैं। लेकिन त्रिपाठी का कहना है कि जब यह शो शुरू हुआ था तो किसी ने भी इसके इतने चलने की उम्मीद नहीं की थी।