Tuesday , April 21 2026

तमन्ना भाटिया ने इंटरनेट पर मचाई तबाही

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

इस बीच एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का एक वीडियो इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है। फिल्मी दुनिया में हर दिन कोई न कोई हीरो हो या हीरोइन सुर्खियों में रहने के लिये कुछ न कुछ बवंडर करते रहते हैं। अब बॉलीवुड ​अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को ही लेलो। इंस्टाग्राम (Instagram) को ही बदनाम कर दी। बोली की इंस्टाग्राम (Instagram) खुद से ही पेजों को लाइक करती रहती हैं। लेकिन फिलहाल तमन्ना ने आज इंस्टाग्राम पर एक अवॉर्ड शो का डांस वीडियो शेयर किया है ।

तमन्ना भाटिया ने आज सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने अपने फैंस से एक खास गुजारिश की है।तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘VVAN-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर लगाातर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

जैसा कि आप जानते ही होंगे कि तमन्‍ना भाटिया एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। जो मुख्यत बॉलीवुड समेत तमिल, तेलुगु, कन्नड़ फिल्मों में नजर आती हैं। तमन्ना हाल ही में फिल्म ‘ओडेला 2’ में नजर आई थीं। हालांकि, तमन्ना की यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। तमन्ना के फैंस को उनकी अगली फिल्म ‘Vvan’ से काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में तमन्ना के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे।    

तमन्ना ने आज इंस्टाग्राम पर एक अवॉर्ड शो का डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह बेहद ही हॉट और बोल्ड अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में वह येलो ड्रेस में काफी खूबसूरत अंदाज में डांस करते दिख रही हैं, जिसे देखकर फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यही नहीं कुछ यूजर्स ने उनकी कई बेहतरीन अभिनेत्रियों से तुलना कर डाली। उनकी सफलता का कारण उनका उत्कृष्ट अभिनय, आकर्षक व्यक्तित्व और विभिन्न फिल्मों में अपनी भूमिकाओं को जीवंत करने की क्षमता है। उन्होंने 80 से अधिक फिल्मों में काम किया है और कई पुरस्कार जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine