पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
लखनऊ के इनकम टैक्स ऑफिस में IRS अधिकारी गौरव गर्ग पर दूसरे IRS अधिकारी योगेंद्र मिश्र ने हमला कर दिया।
हमले के बाद IRS अधिकारी गौरव गर्ग को सिविल अस्पताल मेंभर्ती कराया गया है। उनके मुंह और पैर में चोट लगी है।
सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, गौरव गर्ग की स्थिति फिलहाल स्थिर है।
वहीं, इस घटना के बाद आयकर विभाग में दहशत का माहौल है। इस हमले के बाद आयकर विभाग में सन्नाटा पसरा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है। हालांकि अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
अधिकारियों और कर्मचारियों में इस बात को लेकर भी गहरी चिंता है कि उच्च पदों पर बैठे अधिकारी आपसी विवाद को सुलझाने के बजाय हिंसा पर उतर आए।
मामला हजरतगंज थाना क्षेत्र का है। सूचना के अनुसार एक बहस के बाद पहले डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग ने जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्र को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज योगेंद्र मिश्र ने उन पर कांच का गिलास फेंककर मार दिया। इससे गौरव गर्ग के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आ गई। अभी तक हमले के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। लेकिन सूत्रों बताते हैं कि दोनों अधिकारियों के बीच पहले भी कई बार बहस और कहासुनी हो चुकी है। गुरुवार को यह झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। हजरतगंज में आयकर विभाग के ऑफिस की 6वीं मंजिल पर करीब 4:15 बजे हमला हुआ। विभागीय सूत्रों ने बताया, हमला करने वाले IRS योगेंद्र मिश्र किसी अन्य राज्य से ट्रांसफर होकर लखनऊ आए हैं। दोनों अफसरों के बीच लंबे समय से आपसी कहासुनी और तनाव चल रहा था। यही तनाव गुरुवार को हिंसा में बदल गया।
वहीं, इस घटना के सामने आते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- भाजपा सरकार में अब तक पुलिस बनाम पुलिस हो रहा था। अब अधिकारी बनाम अधिकारी हो रहा है। उन्होंने कहा- भाजपा सरकार में अब तक पुलिस बनाम पुलिस हो रहा था। अब अधिकारी बनाम अधिकारी हो रहा है। लखनऊ में एक आईआरएस अधिकारी को बंधक बनाकर पीटा गया। इनकम टैक्स अधिकारी द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। इसकी जांच हो और पता किया जाए कि एक आईपीएस अधिकारी के पति के साथ ऐसी घटना क्यों घटी? वहीं, यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा- यह पॉलिटिकल एंगल नहीं है। कानून अपना काम करेगा।
आपको बता दे कि गौरव गर्ग गौरव गर्ग वरिष्ठ IRS अधिकारी हैं। जोकि IPS अधिकारी रवीना त्यागी के पति हैं। वह लंबे समय तक डीसीपी सेंट्रल की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। वह फिलहाल लखनऊ में ही तैनात हैं। रवीना त्यागी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त अभिसूचना एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।