विशाल श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ लखनऊ
BJP Leader Viral Video: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि वीडियो भानपुरा क्षेत्र का है। वीडियो गंदा होने की वजह से हम आपको दिखा नहीं सकते हैं।

मंदसौर: मंदसौर के बनी गांव के रहने वाले बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का हाईवे पर एक महिला के साथ वायरल हुआ है। इस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए मनोहर धाकड़ के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया है। बीजेपी नेता दिल्ल- मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ गंदा काम कर रहे थे।
वायरल वीडियो की जांच जब पुलिस ने की तो पता चला कि यह वीडियो भानपुरा थाना क्षेत्र का है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही मनोहर धाकड़ का मोबाइल स्विच ऑफ है। पुलिस और पत्रकार उनसे संपर्क करने की कोशिश किए लेकिन नहीं हो पाया। भानपुरा टीआई ने मीडिया को बताया कि जांच में वीडियो 13 मई की रात भानपुरा थाना क्षेत्र का निकला। पुलिस ने मनोहर धाकड़ और एक अन्य व्यक्ति पर धारा 296, 285, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

डीआईजी ने क्या कहा?
वहीं रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने कहा था कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जो संभवतः 8 लेन का है। यह सड़क अभी नई बनी है, किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है। हो सकता है आगे जाकर मामला सीरियस हो जाए।
पत्नी हैं जिला पंचायत सदस्य
बता दें कि मंदसौर के मनोहर धाकड़ की पत्नी वार्ड संख्या 8 से जिला पंचायत सदस्य हैं। 13 मई की रात के वायरल वीडियो में धाकड़ की सफेद कार (MP14CC4782) से पहले एक महिला नग्न हालत में उतरती है, फिर धाकड़ गाड़ी से उतरता है और उस महिला के साथ बीच सड़क पर गंदा काम करने लगता है। यह पूरी अश्लील हरकत 8 लेन एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे में कैद हुई है। वीडियो इतना अश्लील है कि न तो हम आपको दिखा सकते हैं। और न ही इसके बारे में बता सकते हैं। वहीं दूसरी ओर पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि अगर ऐसा हुआ है तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे।

पूरा वीडियो देखें इस लिंक पर क्लिक करें https://t.me/kkpnewsonline
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine