विजिलेंस ब्यूरो को रमन अरोड़ा के घर से छापेमारी मे हाथ लगे पुख्ता सबूत

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस की छापेमारी हो रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को अरेस्ट किया गया है। उन्हें पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह एक मंदिर में पूजा के लिए गए थे। रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने उनके घर पर भी छापेमारी की पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया और कुछ दस्तावेजों को अपने साथ ले गई। 

सूत्रों का कहना है कि उन्हें नगर निगम के असिस्टेंट टाउन प्लानर की ओर से किए गए भ्रष्टाचार से तार जुड़े होने पर अरेस्ट किया गया है। आरोप है कि असिस्टेंट टाउन प्लानर सुखदेव वशिष्ठ के साथ मिलकर वह भी पैसे की उगाही करते थे। कहा यह भी जा रहा है कि सुखदेव वशिष्ठ को अमन अरोड़ा ने ही इस काम पर लगाया था। वह सुखदेव वशिष्ठ के जरिए लोगों के नाम फर्जी नोटिस जारी कराते थे और फिर उनसे पैसों की वसूली की जाती थी।

अमन अरोड़ा की सुरक्षा 10 दिन पहले ही वापस ले ली गई थी। उनकी सुरक्षा में 14 जवान तैनात थे।तभी से अनुमानअमन अरोड़ा के खिलाफ कोई ऐक्शन हो सकता है और उनसे किसी मामले में सरकार नाखुश है। अब यह पूरा मामला उनकी गिरफ्तारी के तौर पर सामने आय़ा है और बड़े पैमाने पर उगाही के आरोप लगे हैं। अभी इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। कुछ और जानकारी अभी मिलने की संभावना है।

हालांकि रमन अरोड़ा के वकील ने कहा कि विधायक के घर पर रेड पड़ी है उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। हैरानी की बात है कि 4 दिन पहले विधानसभा की नई कमेटियां गठित की गई थीं। इसमें रमन अरोड़ा को भी पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया था।

आम आदमी पार्टी इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो चर्चा का विषय बन गया है। 
आम आदमी पार्टी ने रमन अरोड़ा पर की गई कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो चर्चा का विषय बन गया है।  आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि, ”भ्रष्टाचार के खिलाफ ZERO TOLERANCE❗️ अपना या पराया, भ्रष्टाचार सहन नहीं होगा। पोस्ट में साफ कहा गया है कि, चाहे कोई अपना ही क्यों न हो, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो। मान सरकार के राज में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं! यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine