बीसीसीआई अधिकारी ने कहा है कि देश में युद्ध चल रहा हो तो क्रिकेट कैसे चल सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हो चुके हैं,ऐसे में आईपीएल 2025 को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
जम्मू और पठानकोट समेत कई शहरों में हवाई हमलों के बाद गुरुवार 8 मई की रात को आईपीएल 2025 का पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच रद्द करना पड़ा। एक मैच पहले ही धर्मशाला से शिफ्ट किया जा चुका था धर्मशाला के स्टेडियम को ब्लैक आउट कर दिया गया और खिलाड़ियों समेत सभी लोगों को जल्द से जल्द स्टेडियम छोड़ने की सलाह दी गई है।और अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने लीग को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया है।
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने यह निर्णय सभी प्रमुख हितधारकों के साथ उचित परामर्श के बाद लिया गया, जिसमें अधिकांश फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों की चिंता और इमोशन्स के साथ-साथ प्रसारक, प्रायोजकों और प्रशंसकों के विचारों को भी व्यक्त किया।
BCCI ने टूर्नामेंट के 1 हफ्ते के लिए सस्पेंड किया है। बीसीसीआई देश के सशस्त्र बलों की ताकत और तैयारियों में पूर्ण विश्वास रखता है. बोर्ड ने सभी हितधारकों के सामूहिक हित में ऐसा करना उचित समझा।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि लीग को जारी रखने के बारे में फैसला करने से पहले सरकार के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा। वहीं, दिल्ली और पंजाब की टीम के खिलाड़ियों और टूर्नामेंट से जुड़े अन्य लोगों को सड़क के रास्ते धर्मशाला से रेस्क्यू किया जाएगा।
आखिरकार टीमों और दर्शकों को उनकी सुरक्षा के लिए स्टेडियम से बाहर निकाला गया। स्टेडियम से बाहर निकलते समय कई लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। आज रात के मैच के रद्द होने के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि लीग आगे जारी रहेगी या नहीं। यह भी पता चला है कि लीग में भाग लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों द्वारा उठाई गई सुरक्षा चिंताओं के बीच बीसीसीआई की बैठक अभी चल रही है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine