पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबन्ध संपादक :
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के पूर्व अमेरिका में एक महीने तक उत्सव मनाया जाएगा | यहाँ इस उत्सव की शुरुआत एक कार रैली के रूप में हुई | यह जानकारी अमेरिका में विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने बताया कि 20 जनवरी को वाशिंगटन डीसी में एक हज़ार हिन्दू परिवारों के साथ ऐतिहासिक जश्न मनाया जाएगा |
वाशिंगटन डीसी के उपनगरीय इलाकों में यह कार रैली निकली गई | अमेरिका में रहने वाले हिन्दू समुदाय के कई सदस्य शनिवार को मैरीलैंड के नजदीक स्थित फ़्रेडरिक सिटी में श्रीभक्त आंजनेय मंदिर में इकट्ठा हुये और राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में कार रैली निकली | गौरतलब है कि अयोध्या में 22 जनवरी 2023 को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है |
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine