लखनऊ ब्यूरो :
उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगवाने के लिए मुहीम चलाकर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाय | उन्होंने कहा कि नई व पुरानी गाड़ियों को अलग- अलग करके नम्बर प्लेट लगाई जाय |
जिससे एक तरफ सुरक्षा प्रणाली सुदृढ़ होगी | वहीं ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आसान होगी | 100 दिवसीय कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को दूर करने हेतु अपॉइंटमेंट स्लाट्स की संख्या बढ़ाई जाय |
जिससे लोगों को लम्बा इंतजार न करना पड़े | साथ ही उन्होंने कहा कि बरेली,झाँसी व अलीगढ में निर्माणाधीन ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर पर स्टाफ व उपकरण की समुचित व्यवस्था की जाय |
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine