Friday , August 7 2026

एक बार फिर अतीक अहमद का परिवार चर्चा में


उत्तर प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आई है। पूर्व सांसद और माफिया सरगना रहे अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार , यह हादसा कानपुर-झांसी हाइवे पर झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपने साथियों के साथ यात्रा कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में कुल 5 लोगों के होने की बात बताई जा रही है जिसमें 2 शख्स की मौत हुई है और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं घायल हुए उमर अहमद, मोहम्मद जैद और एहजाम को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि अबान अपने जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था। हादसा झांसी से करीब 70 किलोमीटर पहले पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अबान और उसके एक साथी की मौके पर ही मौत हो गई

इस घटना के बाद एक बार फिर अतीक अहमद का परिवार चर्चा में आ गया है। इससे पहले वर्ष 2023 में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या हुई थी, जबकि उसके बेटे असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या वाहन से नियंत्रण खोना संभावित कारण माना जा रहा है।पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine