Tuesday , July 28 2026

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP ने क्या कहा?….. जाने पूरी खबर

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

Neet (UG) प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार और संबंधित राज्य सरकारों की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है। CJP (Cockroach Janta Party) ने यह बयान 27 जुलाई 2026 को दिया। यह प्रतिक्रिया उस समय आई जब असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में छात्र प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की खबरें सामने आईं।

CJP के अनुसार, CJP पार्टी का कहना है कि असम, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित कई राज्यों में छात्रों और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। सरकार ने पहले आंदोलन स्थगित कराने के दौरान आश्वासन दिया था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर आपराधिक कार्रवाई नहीं की जाएगी और दर्ज मामलों को वापस लिया जाएगा। लेकिन बाद में कई राज्यों में गिरफ्तारियां और नए मामले दर्ज होने की खबरों के बाद CJP ने आरोप लगाया कि यह आश्वासन का उल्लंघन है।

CJP के प्रवक्ताओं ने कहा कि उनकी कानूनी टीम हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगी और उनकी रिहाई के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। यदि कार्रवाई जारी रही तो सीजेपी ने दोबारा आंदोलन शुरू करने की बात की है।

CJP ने सरकार से मांग की है कि:
१.गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को तुरंत रिहा किया जाए।
२.दर्ज की गई FIR वापस ली जाए।
३.शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के अधिकारों का सम्मान किया जाए।

पार्टी ने एक “साक्षी” (Saakshi) एविडेंस वॉल्ट शुरू करने की भी घोषणा की है, जिसमें प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई से जुड़े वीडियो व अन्य साक्ष्य सुरक्षित रखे जाएंगे ताकि भविष्य में कानूनी कार्रवाई में उनका उपयोग किया जा सके।

दूसरी ओर, सरकार और पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है और जिन मामलों में कानून का उल्लंघन हुआ है, उनमें नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे। यह घटनाक्रम लगातार राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है और आने वाले दिनों में इस पर आगे की कार्रवाई और प्रतिक्रियाओं पर सभी की नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine